Maharajganj

बागापार में प्रशासन ने कसा शिकंजा, पराली जलाने पर एक के विरुद्ध केस, कई पर लगा 15 हजार जुर्माना

  • जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने किया कार्यवाही.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।

सरकार के निर्देश पर जिले के अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि इसकी मॉनिटरिंग भी शासन स्तर पर की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बागापार में भ्रमण पर निकले थे। बागापार सिवान में पराली जला रहे एक किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया तथा छह किसानों पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

जिला कृषि अधिकारी रामशिष्ट ने बताया कि नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी के साथ बागापार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सिवान में पराली जला रहे किसान पिंटू पुत्र रामअवध के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया तथा छह किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसुला गया। साथ ही बागापार के पिपरा, अमरुवा व बरईठवा टोले के ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए चेतावनी दी गई।

हल्का लेखपाल सुनील यादव ने बताया:

हल्का लेखपाल सुनील यादव ने बताया कि गांव गांव जाकर लोगों को पराली प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद भी लोग पराली जला रहे हैं।

संबंधित अधिकारी रहें मौजूद:

इस दौरान बागापार चौकी प्रभारी शचींद्र राठी व हल्का लेखपाल सुनील यादव, हेड कांस्टेबल अनवर अली, आनंद यादव, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker