बागापार में आग लगने से 6 एकड़ धान की फसल जली.

-
बागापार में आग लगने से 6 एकड़ धान की फसल जली.
-
ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, हल्का लेखपाल ने किया क्षति का आंकलन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।
महराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के विशुनपुरवा टोले पर मंगलवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से गांव के किसानों के 6 एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना से पूरे गांव में अफरा – तफरी मच गई। लोग फायर ब्रिगेड को फोन कर स्वयं पंपसेट से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना होने पर तत्काल हल्का लेखपाल सुनील यादव वहां पहुंचे तथा क्षति का आंकलन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला विशुनपुरवा के सिवान में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आज लग गई, जिससे विशुनपुरवा के विजय बहादुर, धीरेंद्र वर्मा, बहादुर यादव, जयराम वर्मा, जयगोविंद यादव, तुलसी वर्मा, लोके वर्मा आदि किसानों के 6 एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो पूरे गांव में अफरा – तफरी मच गया तथा सब लोग अपना –अपना महत्वपूर्ण काम छोड़कर फसलों को बचाने के लिए खेतों की ओर तेजी से भागे।आग की लपटें इतनी तेज थीं की, देखते ही देखते ओ गांव की तरफ बढ़ने लगीं और इस मंजर को देखकर लोगों का रूह कांप गया तथा सब लोग भयभीत हो गए। ग्रामीण फायर ब्रिगेड को भी फोन कर पंपसेट से आग बुझाने में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हल्का लेखपाल सुनील यादव ने बताया:
मौके पर पहुंचे लेखपाल सुनील यादव ने बताया कि आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है। शीघ्र ही तहसील प्रशासन द्वारा किसानों को अहेतुक सहायता दी जाएगी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.