Maharajganj

बाईक की ठोकर से 45 वर्षीय महिला जख्मी, कार्रवाई के लिए दिया नामजद तहरीर.

  • बाईक की ठोकर से 45 वर्षीय महिला जख्मी, कार्रवाई के लिए दिया नामजद तहरीर.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे पर शनिवार की सुबह बाईक सवार महिला को पीछे से तेज रफ्तार में जा रही एक बाईक ने ठोकर मार दिया जिससे महिला घायल हो गयी हैं। आस पास के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी रतनपुर भेजा जहां उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला डगरपुरवा निवासी सहतू राजभर के घर शुक्रवार को ब्रह्म भोज में सामिल होने के लिए नेपाल के गाविसा.सेमरा पजरकट्टी थाना धकधई निवासिनी 45 वर्षीय फुलेसरा देवी आई थी। शनिवार की सुबह बाईक पर सवार होकर अपने घर नेपाल के लिए जा रही थी।

नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के महदेइया तिराहे पर पहुंची थी तभी तेज रफ्तार में पीछे से बाईक पर सब्जी लादकर जा रहा एक बाईक ने ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। आस पास के लोगों द्बारा घायल महिला को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां उपचार चल रहा है।

नेपाल निवासिनी फुलेसरा देवी ने परसामलिक थाने में एक लिखित शिकायती पत्र ग्राम महदेइया टोला डगरपुरवा निवासी ठोकर मारने वाले बाईक चालक के खिलाफ देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker