प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण, लगाया सरकारी बोर्ड.

-
प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण, लगाया सरकारी बोर्ड.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा।
महराजगंज: आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर में दशकों से अतिक्रमित एवं अवैध रूप से काबिज भूमि की पैमाइश करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
अवैधानिक संस्थानों पर कब्जें को लेकर संवाद के कार्यकर्ताओं के विरोध का बिगुल फूंकने के बाद प्रशासन हरकत में आ गयी है। स्थानीय संस्था “संवाद” द्वारा नगर पंचायत आनन्दनगर में सरकारी भूमि पर कथित तौर पर भू-माफियाओं द्वारा अवैधानिक रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। उक्त प्रकरण में संवाद संस्था के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ,पीसीसी सदस्य विजय सिंह एडवोकेट ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर रामनारायण चौरसिया एवं हृदय पांडे ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सरकारी भूमि को खाली कराने की मांग की थी।
अधिशासी अधिकारी ने बताया:
इस संबंध में ईओ सुरभि मिश्रा का कहना है कि कब्जें को खाली करा कर उक्त भूमि पर सरकारी सम्पति का बोर्ड लगाया गया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.