Maharajganj

प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने प्रमुख गणों के साथ सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल को “गोरखपुर नगर आयुक्त” बनने पर दी बधाई.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.

  • विभिन्न ब्लॉकों के ब्लाक प्रमुख भी रहे मौजूद, सभी ने दी शुभकामनाएं.

आपको बता देंगे कि महराजगंज के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है.उनके इस शानदार उपलब्धि के लिए महराजगंज प्रमुख संघ के अध्यक्ष पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने अपने विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख गणों के साथ उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया.

शुक्ला ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के द्वारा जनपद में किए गए सराहनीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा तथा उनके द्वारा कम समय में दिए गए योगदान को जनपद वासी हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि सीडीओ के पद पर रहते हुए गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जिले के लिए बहुत सारे विकास के कार्यों को एक नई दिशा दिया है एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया है. उनके दिशा निर्देशन में काम करने में हमेशा ही एक सुखद अनुभव रहा है.

इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल ब्लॉक प्रमुख घुघुली, अम्बरीश यादव प्रमुख निचलौल, रामप्रीत गुप्ता प्रमुख सदर,विवेक गुप्ता,एवं मुख्य मंत्री के द्वारा प्रथम पुरस्कार विजेता ग्राम प्रधान योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे ।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!