पुलिस की सक्रियता से 10 घंटे में बरामद हुई घर से गायब बच्ची

हिन्द मोर्चा न्यूज़, महराजगंज/निचलौल
स्थानीय नगर के बरगदवा वार्ड में बीती शाम करीब छह बजे घर से एक पांच वर्षीय बालिका गायब हो गई। काफी तलाश के बाद जब बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके बाद पुलिस बल ने नगर में तलाश के बाद गायब बालिका को वार्ड के ही एक घर से बरामद कर लिया। जिसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि निचलौल नगर के बरगदवा निवासी रंजना देवी पत्नी सुकई ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री नमृता उम्र करीब 5 वर्ष घर से गायब है। जिसको अंतिम समय में शाम करीब 6:30 बजे देखी गई थी। रात्रि 8 बजे जब खाना खाने के लिए ढूंढने लगी तो वह नहीं मिली। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कस्बा निचलौल तथा आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर मुनादी कराई गई। इसके साथ ही तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद थाना की पुलिस नगर में चारो तरफ तलाश में जुट गई। वहीं परिजनों के साथ घर घर जाकर तलाशी अभियान शुरू की गई। जिसके करीब 10 घंटे बाद उसे मोहल्ले के ही एक परिचित परिवार के घर बच्ची सोई मिली। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए उनके घर आ गई थी, जो खाना खा कर सो गई। बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।