पुर्व थानाध्यक्ष द्वारा बनवाए गए ब्रेकर से लोगों को मिल रही राहत, दुर्घटनाओं में आई कमी.

-
पुर्व थानाध्यक्ष द्वारा बनवाए गए ब्रेकर से लोगों को मिल रही राहत, दुर्घटनाओं में आई कमी.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहें पर सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए नौतनवां- ठूठीबारी मार्ग पर बनाया ब्रेकर वाहनों के हाईस्पीड को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो रहा है। और जब से ब्रेकर का निर्माण हुआ है तब से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण खाद तस्करों के खाद लदे वाहनों की हाईस्पीड से लोग परेशान थे। प्रशासन से बचने के लिए चार- चार बोरी खाद लादकर तस्कर फर्राटा भरते हुए इसी रास्ते से तस्करी के अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। तस्करी के अवैध कारोबार व तस्करों के वाहनों को गतिहीन करने के उद्देश्य से परसामलिक थानें पर तैनात रहे पूर्व थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने उपरोक्त चौराहें पर ब्रेकर बनवाया था। थानाध्यक्ष का परसामलिक थाने से स्थांतरण हो गया, लेकिन उनके द्वारा स्पीड नियंत्रण के लिए की गयी पहल आज लोगों के लिए सड़क दुर्घटना के रोकथाम में मददगार साबित हो रही है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार:
स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रेकर निर्माण के पूर्व वाहन चालक जरूरत से ज्यादा गति में वाहनों का संचालन करते थे, हमेशा लोगों को दुर्घटना का भय था। परंतु ब्रेकर निर्माण के बाद से वाहनों की गति नियंत्रित हुई है।
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ब्रेकर निर्माण करने की उठी मांग:
बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों ने अन्य चौराहों तथा घनी आबादी वाले क्षेत्र में भी ब्रेकर का निर्माण कराने की मांग किया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.