पर्यावरण संरक्षण के लिए कम्पोजिट विद्यालय रेहरा व अहिरौली में किया गया पौधरोपण.

पर्यावरण संरक्षण के लिए कम्पोजिट विद्यालय रेहरा व अहिरौली में किया गया पौधरोपण.
परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद व एसएसबी जवान रहे मौजूद.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा के कम्पोजिट विद्यालय पर एसएसबी भगवानपुर व परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद व ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत रेहरा के कम्पोजिट विद्यालय में सागौन,लिपटस, गुलमोहर,सहजन के लगभग तीन सौ पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत अहिरौली के कम्पोजिट विद्यालय पर ग्राम प्रधान नुरुल्लाह उर्फ गुड्डू ने लगभग दो सौ पौधरोपण कराया है।
इस मौके पर रबि कुमार,बिजय पासवान,हरिहर, अवधेश चौधरी,रोहित, महबूब अली, उदयराज यादव,गतिराम साहनी, रामधनी,कोइल, सुनीता भारती, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.