Maharajganj

पराली जलाने के आरोप में महदेईया निवासी एक ब्यक्ति पर लगा जुर्माना.

  • पराली जलाने के आरोप में महदेईया निवासी एक ब्यक्ति पर लगा जुर्माना.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला डगरपुरवा में खेत में बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे
एक किसान पराली जला रहा था तभी नौतनवां नायब तहसीलदार शौरभ कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल राहुल शर्मा पहुंच गए जिन्हे देखकर किसान तो भाग गया। प्रशासन ने आग बुझाया और किसान सन्तवली पुत्र विरजू के ऊपर पर्यावरण छति अधिनियम के तहत 2500/ रूपए का जुर्माना लगाया है। हैरत की बात यह है कि इतना जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी पराली जलाने पर अंकुश नही लग रहा है।
तहसीलदार नौतनवां अमित सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के महदेईया के एक किसान पर पराली जलाने के आरोप मे पच्चीस सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker