नवागत बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय का हुआ जोरदार स्वागत

-
नवागत बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय का हुआ जोरदार स्वागत,
-
निवर्तमान आनन्द कुमार मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई.
-
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पन्नं हुआ भव्य समारोह.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक के रतनपुर बीआरसी पर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नवागत बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही निवर्तमान बीईओ आनन्द कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई।
स्वागत समारोह के कार्यक्रम का संचालन जूनियर संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र पाण्डेय सहित उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत व निवर्तमान बीईओ का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। दोनों बीईओ को शाल व मोमेन्टों देकर बधाई दी गई।
इस दौरान संगठन के मंत्री मनौवर अली अंसारी, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, ब्लाक उपाध्यक्ष रामबेलास चौधरी, जूनियर संघ के ब्लाक मंत्री सूर्यकांत मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राकेश वाल्मिकि, उमेशचन्द्र यादव, चन्द्रभानु प्रसाद, संजय जयसवाल, रवि कन्नौजिया, कृष्णपाल चौधरी, राजकुमार सिंह, दीपक सिंह, अनिल सिंह, गिरिजेश कुमार, गोपाल, अश्वनी भण्डारी, शिक्षा मित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंत्री गोविन्द साहनी, शिवम कुमार, यशवन्त चौधरी, आलोक कुमार, संतोष कुमार, रसोईया संघ के अध्यक्ष समेत शिक्षक संगठन व महासंघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.