Maharajganj

जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.

  • जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान विचारक थे:बजरंग बहादुर सिंह,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा.

महराजगंज: एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, सत्यनिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी फरेंदा क्षेत्र के सोहरवालिया,शिवपुर व धरैचा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।

जन्म शताब्दी पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, परमात्मा तिवारी, रामनारायण, हरिश्चंद्र सोनकर सहित अन्य ने संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी।

उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker