Maharajganj

ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

  • ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
  • ग्राम पंचायत जमुहानी के सभी मजरों पर घर घर जाकर कलश में लिया मिट्टी व चावल.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला पुरुषोत्तमपुर में गुरुवार को ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण व एसएसबी जवान सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते हुए तिरंगा झण्डा व तिरंगा कलश लेकर पुरुषोत्तमपुर, मधईडिह, जमुहानी और बिचयूपुर चारों टोले पर घर घर जाकर एक एक मुट्ठी मिट्टी और चावल कलश में लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के अधिक से अधिक लोगों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर भगवानपुर कैंप के एसएसबी उप निरीक्षक हंसराज, सहायक उप निरीक्षक तपन घोष, आरक्षी जयप्रकाश यादव, आरक्षी अखिलेश कुमार यादव, चौकीदार महेश यादव, आंगनबाड़ी लालमति, मंजू यादव, गायत्री भारती ,आशा शीला श्रीवास्तव, अमरावती, संजू रोजगार सेवक हरिप्रसाद यादव, पंचायत सहायक मोहन चौधरी, कोटेदार राम कृपाल आदि लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!