Maharajganj

ग्राम पंचायत रतनपुर व महदेईया में चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्या, किया गया निस्तारण.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

  • एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, सचिव जयहिंद भारती, उमेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, उमेश चन्द्र यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या.

नौतनवां ब्लाक के रतनपुर पंचायत रतनपुर व महदेईया के पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना और मौके पर कुछ का निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम चौपाल में 2 समस्या आई जिसका मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। ग्राम पंचायत महदेईया में 25 समस्या सामने आई जिसमें 5 का निस्तारण हुआ।

इस दौरान ग्राम पंचायत महदेईया में एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, सचिव उमेश यादव, प्रतिनिधि उमेश चन्द्र यादव, यशवन्त यादव, लेखपाल राहुल शर्मा,कृषि विभाग राजकुमार, रोजगार सेवक रामविलास यादव, प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र यादव, पंचायत सहायक साधना गुप्ता, सफाई कर्मी रामबचन प्रसाद, सदस्य मुनिराम यादव, महिपत, रामलाल, मोलहू, जयराम, उर्मिला, प्रमिला, ग्राम पंचायत रतनपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, सचिव जयहिंद भारती, ग्रामीण सरीफुल हसन, हरिहर, बल्ली साहनी, रामप्रकाश वरूण, रामकेश चौधरी, तबारक खान,पुजारी, राजिन्दर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

“सांसद खेल स्पर्धा” के विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नौतनवां एवं निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नौतनवां ने विजेता खिलाड़ियों प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!