गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में होगा तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज
अड्डा बाजार/लक्ष्मीपुर।
महराजगंज: देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को देवदह के प्रचीन टीले पर आयोजित हुआ। जिसमें पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 13 से 15 अक्टूबर 2023 को गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष जितेंद राव ने कहा कि देवदह में इस बार तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। जोकि 13, 14 व 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगा। बौद्ध महा सम्मेलन में देश के तमाम राज्यों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन होगा। सम्मेलन में आस पास के सैकड़ों लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा भी दी जायेगी।
इसमें बौद्ध भिक्षु द्वारा प्रवज्ज़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद बौद्ध भिक्षुगण एवं समिति के पदधिकारियों के अलावा कई प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुये रोहित गौतम ने कहा कि आज के समय में बौद्ध धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानवता का पोषण है। बैठक का संचालन जितेंद राव ने किया।
बैठक की अध्यक्षता रामदेव प्रसाद प्रधानाचार्य ने किया। भन्ते मोदगलयान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। समिति ने बैठक में पिछले साल का आय व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भन्ते मोदगल्ययन, सुमन कीर्ति ,महिपाल, कौंडिल्य, बुद्ध रतन, दधिबल मौर्य, नाथ प्रसाद, डॉ गौरी शंकर, विजय गौतम, रामबचन, सन्तराम, दिलीप, मंगल, गुड्डू, गौरव, रामलाल गौतम, विजेंद्र वरुण, अर्जुन बौद्ध, कपिल देव आदि उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.