Maharajganj

गांव चलों अभियान के तहत चेयरमैन राकेश जायसवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.

  • गांव चलों अभियान के तहत चेयरमैन राकेश जायसवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.
    भाजपा के निर्देशन में गांव में रात्रि चौपाल आयोजित.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ बृजमनगंज (महराजगंज)

भाजपा के गांव चलों अभियान के तहत नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शनिवार को रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना व निस्तारण करानें का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं व उपलब्धि को गिनाकर जागरूक किया। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव चलो अभियान के तहत रात्रि चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं को सुन कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

जनता ने सुनाई अपनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश:

इस दौरान चौपाल में आए तमाम लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद नगर अध्यक्ष ने समाधान हेतु अधिकारियों को फोन करके आवश्यक निर्देश दिया।

कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन:

चौपाल में भाजपा के बूथ प्रमुख व सभासदों के साथ भोजन किया गया।

चौपाल में विशेष रूप से रहें उपस्थित:

इस दौरान बूथ प्रमुख सिद्धेश्वर चौरसिया, सभासद बुधीराम, झीनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, अशोक जायसवाल, शिवप्रसाद चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, देवेंद्र उर्फ राजू जायसवाल, लवकुश, मुन्नू दुबे, झीनक चौधरी, शोभित गुप्ता, अमरनाथ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!