Maharajganj

खैराघाट के एसएसबी जवानों ने चलाया नशामुक्ति अभियान.

  • खैराघाट के एसएसबी जवानों ने चलाया नशामुक्ति अभियान.

हिन्दमोर्चा न्यूज रतनपुर (महराजगंज)

एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों संग गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्पियरगंज के कुशल नेतृत्व में सीमा चौकी खैराघाट कार्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराघाट से खरहरवां तक एसएसबी जवानों ने नशा मुक्त अभियान के तहत स्थानीय ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। जिसमें सीमावर्ती ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।

अभियान में विशेष रूप से रहें उपस्थित:

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक जाकिर अली, मुख्य आरक्षी संजय महतो, आरक्षी विष्णु कुमार सशस्त्र सीमा बल के जवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!