Maharajganj

खैरहवां दूबे व पडौ़ली में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम.

  • खैरहवां दूबे व पडौ़ली में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम.
  • मुख्य अतिथि बीडीओ राहुल सागर ने भारत देश को विकसित बनाने का दिलाया संकल्प.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत खैरहवा दूबे व ग्राम पंचायत पड़ौली में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर रहें। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत बनाने की संकल्प दिलाई गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रोजेक्टर मशीन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को दिखाया गया जिसमें किसान भाईयों को खेती करने को लेकर ड्रोन कैमरे के माध्यम से खेतों में दवा छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बाल विकास विभाग द्वारा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों व हरी सब्जियों का स्टाल लगाया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज व सीमा चौधरी द्वारा निशा व खेमा दो गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई तथा नूरैशा व अस्मिता का अन्नप्राशन कराया गया।

विकसित भारत कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी पप्पू कुमार ने स्वच्छता पर गीत हम आये है लेकर पैगाम जरा सोचो भैया, गाया। गीत सुनकर पंडाल में बैठे लोग खुशी से झूम उठे।

संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित:

इस मौके पर एडीओ एजी सोनू कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जयहिंद भारती, देवेन्द्र यादव, अवधेश यादव, महिला ग्राम प्रधान अंगिरा ,प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह, पड़ौली ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव,पूर्व प्रधान नारद यादव, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता टाईगर दूबे, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सदानंद यादव, रोजगार सेवक रामदेव सिंह आदि मौजूद रहें है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!