Maharajganj

किसानों को जल्द ही मिलेगी निजात कर सकेंगे अपनी फसलों की सिचाईं.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
अड्डा बाजार।

कृषि प्रधान देश में सिंचाई संसाधनों को तरस रहे किसानों की उम्मीद 50 साल बाद साकार हो सकी है।सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना लोकार्पण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 11 दिसम्बर 2021 को जनपद बलरामपुर में किया गया था। सरयू नहर परियोजना जोकि 1978 से प्रारम्भ थी। केंद्र सरकार के द्वारा वर्तमान में पूर्वी प्रदेश के 09 जनपद बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर गोण्डा बस्ती सिद्धार्थनगर संतकबीरनगर महराजगंज एवं गोरखपुर में किसानों को सिचाई सुविधा प्रदान कर रही है।

विगत वर्ष से सूखे की स्थिति में भी सरयू नहर परियोजना फसलों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। परियोजना के द्वारा किसानों को मिलने वाले लाभ को वास्तविक स्थिति की जाँच के लिए केन्द्रीय जल आयोग टीम द्वारा कल 3 फरवरी 2023 में कैम्पियरगंज शाखा एवं बृजमनगंज रजवाहा का निरीक्षण किया गया।

टीम के साथ निरीक्षण कर रहे अधिकारियो के साथ वार्ता करने पर अवगत कराया कि उनके द्वारा बीती 3 फरवरी को कैम्पियरगंज शाखा 51.293 किमी०पर लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बड़हरा शिवनाथ के पास बन रहे रेलवे बृज का निरीक्षण किया गया।जिसका कार्य सन्तोषजनक पाया गया।रेलवे ब्रृज बनने के बाद जल्द ही किसानों को आगे सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।आपको बता दें कि पहले तो बड़हरा शिवनाथ तक के किसान तो सिंचाई कर हैं।और जैसे ही रेलवे ब्रृज बनकर तैयार होता है तो आगे के किसान भी अपने फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker