किशोरावस्था में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी.

-
किशोरावस्था में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी.
-
सुरपार में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।
महराजगंज: लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरपार में बृहस्पतिवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्लान इंडिया एवं आर के एस के द्वारा आयोजित किया गया।
किशोर स्वास्थ्य काउंसलर पूजा ने कहा कि पीरियड्स एक ऐसी प्रक्रिया जिसके बारे में जानते हुए भी इसे छुपाया जाता है, इसके बारे में बात करने से हिचकिचाया जाता है। जबकि पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। खासकर तब जब किशोरियों में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो। आजकल कई कारणों से बच्चियों में पीरियड्स के आने की उम्र पीछे खिसक कर 10-11 वर्ष तक आ गई है। पहले यह उम्र 13- 16 वर्ष तक भी हुआ करती थी। जाहिर है कि कम उम्र में पीरियड्स का आना बच्चियों के सामान्य रूटीन में हलचल तो पैदा करता है।
कम उम्र में यह बच्चियों को बंधन जैसा भी लग सकता है। उसपर दर्द, असहजता, मूड स्विंग्स आदि और परेशानी पैदा कर सकते हैं लेकिन यही वह महत्वपूर्ण समय होता है जब उनको हेल्थ, फिटनेस और आने वाले समय के लिए मजबूत शरीर तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। कई स्थितियां हैं जो पहली बार पीरियड्स शुरू होने के बाद बनती हैं और जिनके बारे में सही जानकारी किशोरियों तक पहुंचानी आवश्यक हैं।
यह जानकारी उन्हें उनकी माँ, टीचर, बड़ी बहन या घर की कोई भी महिला दे सकती है। इस मौके पर बालिकाओं ने मेहंदी डिजाइन कर लोगों को माहवारी की जानकारी के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर कुसुम देवी, मंजू , संगीता, सरोज, रेखा, अंजली, नाजमा, गीता, रुन्धवती, बिंदु, कितबुन्निशा आदि उपस्थित रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.