एसएसबी जवानों के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में, किसानों को मिला खेती के लिए बीज.

-
एसएसबी जवानों के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में, किसानों को मिला खेती के लिए बीज.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ रतनपुर (महराजगंज)
66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी हरदीडाली के कार्यक्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीडाली में 66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज के जगदीश प्रसाद धाबाई कमांडेंट के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती किसानों के लिए बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां के कस्टम उपायुक्त वैभव सिंह रहें। मुख्य अतिथि ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा उठाया जा रहा यह कदम सराहनीय है। सीमावर्ती किसानों को खेती हेतु उच्च गुणवता के बीज वितरण से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कार्यक्रम की प्रंशसा करते हुए सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को धन्यवाद दियाl 66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सीमावर्ती किसानों को बाजरा, धान, भिंडी करेला, बोड़ा धनिया तथा लौकी का उच्च गुणवत्तायुक्त बीज सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र डंडाहेड झिंगटी तथा जनपद सिद्धार्थनगर तक के 60 किसानों को वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रहें उपस्थित:
इस मौके पर कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह, उप कमांडेंट, राजीव तिवारी, सहायक कमांडेंट, हरिमोहन मीणा, सहायक कमांडेंट, एसडीएम नौतनवां सत्यप्रकाश मिश्रा,सौरव श्रीवास्तव नायब तहसीलदार नौतनवां,जय प्रकाश त्रिपाठी सीओ नौतनवां, उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य आरक्षी मनीष कुमार,आशा देवी ग्राम प्रधान खनुआ सहित सशस्त्र सीमा बल के जवान व अधिक संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थिति रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.