उच्च शिक्षा हासिल कर फरोजान महिलाओं के लिए बनी नज़ीर.

-
उच्च शिक्षा हासिल कर फरोजान महिलाओं के लिए बनी नज़ीर.
-
नारीशक्ति, नारी स्वालंबन को सशक्त बनाने में सक्षम.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
कोल्हुई।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे की बेटी फरोजान अब्बासी ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। अगर आगे बढ़ने का जज्बा हो तो सब कुछ संभव हो सकता है। जहां पर एक तरफ नारीशक्ति, नारी स्वालंबन को सशक्त बनाने की लिए तरह-तरह की योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है तो वहीं महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे की रहने वाली बेटी फरोजान अब्बासी ने कॉमर्स विषय से पीएचडी कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने बताया उच्च शिक्षा प्राप्त करने की उनकी ललक थी जिसे उनके हौसले को और मजबूत करने के लिए पिता एवं भाइयों ने उनका साथ दिया जिससे वह इस उपलब्धि को प्राप्त कर पाईं हैं। इसका श्रेय उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को दिया। साथ ही बता दें की फरोजान अब्बासी ने कॉमर्स विषय से पीएचडी की उच्च शिक्षा गोरखपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर पीएचडी (वाणिज्य) कि डिग्री हासिल की है। बात करें इनके परिवार की तो उनके पिता का नाम शोएब अहमद अब्बासी है जो की अपर आयुक्त (स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन) के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं और कोल्हुई कस्बे में इनकी अब्बासी स्क्वायर के नाम से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.