Maharajganj

ईट भट्ठे पर ईट निकालते समय हुआ हादसा एक की मौत पाच घायल

● ईट भट्ठे पर ईट निकालते समय हुआ हादसा एक की मौत पाच घायल
●भट्ठा मालिक की लापरवाही मजदूर को गंवानी पडी जान

हिन्दमोर्चा न्यूज़, महराजगंज/परतावल

परतावल ब्लाक के ग्राम सभा कमहरिया, भिटौली थाना क्षेत्र में रउफ भट्ठा पर सुबह ईट निकासी कार्य चल रहा था जिसमें 18 मजदूर कार्य कर रहे थे जिसमें अशोक,जीतबहादुर,जवाहिर, धर्मवीर, रामकृपाल, संतोष, सदारु,कैलाश, लकड्,भोला, सूखु,करमवीर, झगड़ू ,मुन्ना, प्रभु, सुमेर, चूल्हाइ काम कर रहे थे कि अचानक भर भरा कर दीवाल गिर गया जिसमें भगदड़ मच गई कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आई है जिसमें अशोक की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई मृतक का पहचान हुआ कि अशोक साहनी पुत्र प्रकाश उम्र लगभग 35 वर्ष कुशीनगर के खभराभार के करनहा टोला थाना कप्तानगंज का निवासी है। जो अपने जीविका चलाने के लिए रऊफ भट्ठे पर काम करता था , और अपने परिवार का भरड़ पोषण चलता था, मृतक के परिजनों में उसकी पत्नी चंदा का रो रो कर बुरा हाल है उसके परिवार में अशोक ही एक कमाने वाला व्यक्ति था अशोक के तीन बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री हैं किशन 12, शेसा 6, पवन 5 साल का है।
घटना स्थल पर भीड़ को देखते हुए दो थाने के पुलिस बल तैनात होकर जेसीबी की मदद से लगभग दो घंटों के बाद मलबे में दबे मजदूर अशोक सहनी को ढूंढने में सफल हुई और पुलिस कार्यवाही करते मृत अशोक साहनी को पी एम के लिए भेज दिया। बताते चले कि
भट्ठे के चारों तरफ CC कैमरे लगे हुए हैं लेकिन घटना के समय बन्द पड़े थे, नहीं तो कैमरों की मदद से तत्काल मृतक अशोक साहनी को ढूंढ लिया गया होता। मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा, उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह, नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी, भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता, श्यामदेउरवाँ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हल्का लेखपाल रुद्रप्रताप, ग्राम प्रधान मुबारक खान,आशीष गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम,

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!