आसमान से बरस रही आग, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
-
धूल भरी आंधी ने रोक दी खेती किसानी की रफ्तार, चारों तरफ मचा हाहाकार.
धूल भरी तेज पछुआ हवा ने जहां जन जीवन अस्त ब्यस्त कर दिया है वहीं आसमान से निकल रही आग ने लोगों का घर से बाहर निकलना दुस्वार कर दिया है। भीषण तपन ने खेती किसानी की रफ्तार को रोक दिया है। धान के बेहन को बचाने में किसान जूझ रहा है। चारों तरफ मौसम की मार से हाहाकार मचा हुआ है। खेतों में दूर दूर तक कहीं इंसान नजर नही आ रहा है। इंसान के साथ साथ पशु पक्षियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रोजाना सुबह से ही पछुआ हवा से अंधड व लू चलना शुरू हो जा रहा है।
नौतनवां तहसील क्षेत्र में आसमान से आग बरस रहा है। तेज पछुआ हवा से धूल भरी आंधी के साथ लू बरस रहा है ऐसे में किसानों के सामने धान के बेहन को बचाना बडी़ चुनौती बना हुआ है। किसान धान के बेहन को बचाने के लिए जूझ रहा है।
सत्यनारायण चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शम्भू साहनी, रामकमल, रामप्रकाश बरूण, रामसमुझ यादव, बेचन सिंह, जगदीश यादव, राजू साहनी,बाबूलाल यादव, चन्द्रभान यादव, नाथू यादव, अलगू यादव, विक्रम यादव, रणजीत यादव, रमाकांत यादव सहित तमाम किसानों ने बताया कि पहली बार इस तरह से अषाढ में आसमान से आग निकल रहा है। तेज हवा पछुआ लू के साथ पहले इतना नही चल रहा था। पहली बार इस तरह का मौसम हो रहा है। मौसम की मार से किसान लाचार हो गया है। धान के बेहन को बचाना मुश्किल हो गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।