Maharajganj

आजादी का अमृत महोत्सव: पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नौनिहालों ने निकाली तिरंगा यात्रा.

  • आजादी का अमृत महोत्सव: पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नौनिहालों ने निकाली तिरंगा यात्रा.
  • तिरंगा यात्रा का उद्देश्य मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना: विजयलक्ष्मी जायसवाल,
  • पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने घर-घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा,

महराजगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत आनंद नगर में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर पंचायत आनंद नगर के कर्मचारीगण, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व सेठ पूरणमल जयपुरिया जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने भाग लिया । यात्रा के दौरान जनजागरूकता करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम ,भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा के दौरान नगर वासियों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। यात्रा नगर पंचायत आनंद नगर के कार्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर ज्योति सिंह, सेठ पूरणमल जयपुरिया जूनियर हाई स्कूल के अध्यापक सुधीर पाठक, सुरेंद्र कुमार,चेतना, सभासद ज्योति पासवान, सतीश यादव ,सांवर यादव, गुड्डू यादव, गौरी यादव ,कैलाश यादव, मनोज जायसवाल,जितेंद्र मौर्य,विशाल जायसवाल, कमलेश शर्मा ,आशीष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker