आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वोटर महाचेतना अभियान.

-
आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वोटर महाचेतना अभियान.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनिहा के पंचायत भवन पर शनिवार को वोटर महा चेतना अभियान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी मंडल में मंडल बैठक कार्यक्रम का आयोजन कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे वोटर महा चेतना अभियान के अंतर्गत पुरैनिहा गांव के पंचायत भवन पर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। चेतना वोटर महा अभियान के मंडल बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल व विशिष्ट अतिथि नौतनवां के ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया रहे।
मंडल बैठक के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उम्मीदों पर टीकी होती है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाय। और पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाये। ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि हमारी सरकारें सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का विकास किया है।
जिसे हर वर्ग के लोगों को बताते हुए एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील करनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पूरे तनमयता के साथ पार्टी के निर्देशन में कार्य करें।
इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, विशुनदेव चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार मिश्रा, कृष्ण मुरारी चौधरी,चंद्रजीत गुप्ता सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.