अटेवा संगठन के गोविन्द प्रसाद साहनी बने ब्लाक अध्यक्ष एवं हीरेन्द्र कुमार गौतम बने मंत्री

अटेवा संगठन के गोविन्द प्रसाद साहनी बने ब्लाक अध्यक्ष एवं हीरेन्द्र कुमार गौतम बने मंत्री.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
- पुरानी पेशन की बहाली के लिए नौतनवां में गठन के बाद शिक्षकों ने भरी हुंकार.
नौतनवां इण्टर कालेज नौतनवां में रविवार को अटेवा संगठन के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह एवं संगठन मंत्री राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से ब्लाक अध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद साहनी व ब्लाक मंत्री पद पर हीरेन्द्र कुमार गौतम को मनोनीत किया गया। अटेवा टीम पुरानी पेंशन बहाली के लिए कटिबद्ध है। संगठन ने नौतनवां ब्लाक कमेटी का विस्तार करने के बाद पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हुंकार भर दी है।
जिला अध्यक्ष टी पी सिंह एवं प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली मंच (अटेवा) की नौतनवां ब्लाक इकाई की बैठक नौतनवां इण्टर कालेज नौतनवां में की गई जिसमें। ब्लाक संरक्षक आशुतोष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष -गोविन्द प्रसाद साहनी, ब्लाक मंत्री हीरेंद्र कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, सोसल मीडिया प्रभारी अभिषेक रमन एवं तहसील प्रभारी अभिषेक जायसवाल को चुना गया।
इस दौरान हरि त्रिपाठी, राम विलास, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, अजय कुमार, विवेक सिंह, रमेश कुमार रवि प्रकाश अरुण कुमार पासवान, भूपेन्द्र कुमार सक्सेना, संजय जायसवाल, चंद्र भानु, पवन सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार, अमित कुमार सिंह, विभूति नारायण सिंह, हरप्रीत पाल, महेश कुमार, वेद प्रकाश, योगेन्द्र कुमार, गौतम कुमार आलोक मल्ल, मकसूद अहमद, सिद्ध नाथ सिंह, कृपा सिंह यादव सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.