Maharajganj

अटेवा पेंशन बचाओं मंच का ब्लॉक स्तरीय बैठक हुआ संपन्नं, एक अक्टूबर से पेंशन शंखनाद महारैली होगा आयोजन

  • अटेवा पेंशन बचाओं मंच का ब्लॉक स्तरीय बैठक हुआ संपन्नं,
  • एक अक्टूबर से पेंशन शंखनाद महारैली होगा आयोजन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.

महराजगंज: अटेवा पेंशन बचाओं मंच का एक अक्टूबर से शंखनाद महारैली का ब्लॉक स्तरीय आयोजन शुक्रवार को किया गया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल प्रांतीय संगठन मंत्री अटेवा रहें। विशिष्ट अतिथि टीपी सिंह जिला अध्यक्ष, शिवशरण सिंह जिला उपाध्यक्ष, शिवप्रताप सिंह जिला महामंत्री व राघवेन्द्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र कुमार वर्मा जिला संरक्षक अटेवा के द्वारा किया गया।

ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल ने 1 अक्टूबर 2023 को पेंशन शंखनाद रैली दिल्ली चलने के लिए सभी को प्रेरित किया तथा संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसी क्रम में जिला अध्यक्ष टीपी सिंह ने 1 अक्टूबर को दिल्ली चलने हेतु सभी से आह्वान किया और उन्होंने बताया की दिल्ली में जो पेंशन शंखनाद रैली होने जा रही है। वह पूरे देश के लिए एक नजीर पैदा करेगी।

संगठन को मजबूत करने हेतु टीम का विस्तार भी किया गया। जिसमें संजीव कुमार संगठन मंत्री को ब्लॉक कोषाध्यक्ष का रिक्त पद पर चयन किया गया एवं रामनरायन यूपीएस सुचितपुर को ब्लॉक का वरिष्ठ सलाहकार व बालमुकुंद चौरसिया को ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी तथा अरुण कुमार मिश्रा को ब्लॉक संयुक्त मंत्री व विद्यासागर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता ने दिल्ली रैली के व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात मो.अयूब अंसारी ब्लॉक मंत्री अटेवा के द्वारा दिल्ली महाशंखनाथ रैली को सफल बनाने हेतु ब्लॉक के सभी साथियों को दिल्ली चलने की अपील की गई।

बैठक में संजय कुमार मौर्य ब्लाक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,महेंद्र कुमार चौहान वरिष्ट एआरपी पनियरा,अवनीश कुमार मिश्रा चीफ फॉर्मशिष्ट,शाह आलम संगठन मंत्री (स्वास्थ्य विभाग),श्रीकांत राय उपाध्यक्ष,अरुण कुमार मौर्य उपाध्यक्ष,विजय कुमार मद्देशिया,रविन्द्र शर्मा,गोवर्धन,रघुबर मद्देशिया, सूरज ओझा,वीरेन्द्र, दिलीप,शिवप्रताप आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker