लखनऊ रमाबाई पार्क में शिक्षा मित्रों के महासम्मेलन में पहुंचे शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, दिलाया भरोसा.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ लखनऊ.
-
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल, वेलफेयर एशोसियेशन के जितेन्द्र शाही, अमरनाथ कुशवाहा,ओमप्रकाश पाण्डेय आदि ने संभाला मोर्चा.
अपने जीवन को संवारने के लिए 22 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय में अल्प मानदेय में कार्यरत शिक्षा मित्रों को सरकार से कुछ मिलने की आस जगने पर अपने स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए सरकार को अपना समर्थन देने के लिए सोमवार को लाखों की संख्या में शिक्षा मित्रों ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान में महा सम्मेलन किया।लखनऊ की धरती पर पहुचने के लिए उत्तर प्रदेश के कोने कोने से शिक्षा मित्र बस बुक करके, रेलगाडी आदि साधन से पहुचे हुए थे।
महासम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, वेलफेयर एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही, संरक्षक अमरनाथ कुशवाहा, ओमप्रकाश पाण्डेय, दूरस्थ वीटीसी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव व आदि पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ,मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद, सांसद कौशल किशोर सिंह सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने शिक्षा मित्रों के महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज का महासम्मेलन एक सम्मेलन ही नही बल्कि संगम है।
शिक्षा मित्र मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र की नीतियों पर काम करे। उनकी योजनाओं को सफल बनाएं। शिक्षा मित्र सरकार की नीतियों के साथ चलें सरकार उनके साथ खडी़ रहेगी। शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही सरकार कोई ठोस निर्णय लेगी। शिक्षा मित्र किसी के बहकावे में ना आए उनके उज्जवल भविष्य के लिए सरकार विचार कर रही है।
मंत्री संदीप सिंह ने शिक्षा मित्रों से सरकार का साथ देने के लिए शपथ लिया और शिक्षा मित्रों के उज्जवल भविष्य के लिए आश्वासन दिया। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में करीब डेढ लाख से ऊपर शिक्षा मित्रों के सैलाब को देखकर शिक्षा मंत्री गदगद हो गए। शिक्षा मंत्री के सम्बोधन को सुनने के लिए चिल चिलाती धूप में सुबह से लेकर शाम तक अपने बच्चों के साथ शिक्षा मित्र मैदान में डटे रहे। उत्तर प्रदेश के 75 जनपद के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री से लेकर कोने कोने से शिक्षा मित्रों के जन सैलाब को देखकर लोग हैरान रह गए।
महराजगंज जनपद की धरती से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त के निर्देश व नेतृत्व में बारहों ब्लाक से बस बुक करके शिक्षा मित्रों की टोली सोमवार की सुबह लखनऊ रमाबाई अम्बेडकर मैदान में पहुंच गए। नौतनवां ब्लाक से ब्लाक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व ब्लाक मंत्री गोविन्द साहनी, ओमप्रकाश यादव, शैलेश पाण्डेय, वशिष्ठ मुनि द्विवेदी, विजय कुमार, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, संप्या श्रीवास्तव, संगीता चौधरी,अंशू, विमला,मंजू शर्मा, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, मेनू, अनिरुद्ध, अवनीश सिंह, अनिल यादव, प्रवीना, अरविन्द त्रिपाठी सहित करीब डेढ लाख शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम लखनऊ.