उत्तर प्रदेश का ऐसा गांव- जहां महिलाएं नहीं रखती करवा चौथ का व्रत

-
उत्तर प्रदेश का ऐसा गांव- जहां महिलाएं नहीं रखती करवा चौथ का व्रत
मथुरा, (अली अब्बास)। मथुरा का ऐसा गांव- जहां महिलाएं नहीं रखती करवा चौथ का व्रत, सती के श्राप का भय उन्हें नहीं करने देता श्रृंगार। वैसे तो 13 अक्टूबर को करवा चौथ के चांद की चमक देश भर में रहेगी। लेकिन मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में सामाजिक रूढ़िवादिता के बंधन में बंधी चांदनी पर मायूसी ही छाई रहेगी।
जिले के सुरीर कस्बा के वघा मोहल्ला में ठाकुर समाज के सैकड़ों परिवारों में करवा चौथ पर परहेज़ रूढ़ीवादी परंपरा वर्षो से चली आ रही है। बंदिश के चलते वह व्रत नहीं करती महिलाएं। यहां सती के श्राप का वह महिलाओं के मन मस्तिक पर इस कदर छाया हुआ है। कि उन्हें करवा चौथ के व्रत की इजाजत नहीं दे रहा है।
विवाहिता पूजा का कहना है कि मन में तमन्ना थी कि शादी के बाद करवा चौथ पर निर्जला व्रत एवं सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार करेगी। लेकिन यहां आकर पता चला कि सती की बंदिश के चलते हुए ऐसा नहीं कर पाएगी। विवाहिता रेखा का कहना है। कि शादी के बाद उसने ससुराल में आकर इस त्यौहार से परहेज की बात सुनी तो गए मन मसोसकर रह गई।