Local

अंबेडकरनगर : भोर में सड़क के किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

जलालपुर।अंबेडकरनगर। भोर में सड़क के किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोशल मीडिया पर महिला का फोटो वायरल कर उसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

घटना मालीपुर थाना के अकबरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित टिकरी गांव के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह टिकरी गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे एक अधेड़ महिला का शव मिला था। सड़क के किनारे महिला का शव मिलने की खबर आम होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जनपद मुख्यालय भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है। महिला लाल रंग का छिटदार स्वेटर व इसी रंग की साड़ी पहनी है। महिला के गले में एक आर्टिफिशियल मंगलसूत्र और कान में टाप्स मिला है।महिला के सिर पर पीछे से चोट लगी है अन्य किसी अंग पर चोट के निशान नहीं है। मृतक महिला के हाथ पर फूल का गोदना बना हुआ है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।हत्या है अथवा दुर्घटना पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!