Local

भाजपा सरकार में रोजगार को भटक रहे बेरोजगार, 2022 में सपा की बनेगी सरकार: दिव्या गंगवार

बीसलपुर,पीलीभीत।

बीसलपुर के गांव परासी मे समाज सेविका एव सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने भाजपा पर निशाना शांत कर सपा सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा हमारे देश में अनगिनत बेरोजार व मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है।

अगर यही हाल रहा तो एक दिन हमारे देश की जनता मुखमरी के कगार पर आ जायेगी। दिव्या गंगवार ने गांव में सभा को संबोधित करते हुये ग्रामीणो से तमाम मुद्दो पर बात की। गरीब महिलाओं का दिल का हाल जानकर दिव्या गंगवार की आंखों मे आंसू छलक आये। क्योकि उन्हे नही मालूम था कि उनकी विधान सभा मे महिलाए इतनी दुखी है।

सपा नेत्री ने बताया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, गुड्डा गिर्दी चरम पर है। आज हमारी बेटिया भी इस सरकार मे सुरक्षित नही नही। जगह जगह बेटियो की हत्या कर दी जाती है। और सरकार दोषियों पर नकेल नही कस पा रही है। जगह जगह भाजपा सरकार मे रिश्वत चल रही है।

इसकी वीडियो व आडियो लगातार इस सरकार मे वायरल हो रही है। सभा के दौरान सपा के तमाम कार्यकर्ता मैजूद रहे। इसी सरकार को हमारे देश की विल्कुल आवश्यकता नही है। उन्होंने 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न पर नकेल कसने का दावा किया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker