Local

भाजपा ने अपने सामाजिक समीकरण को साधने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए दिए निर्देश

अम्बेडकर नगर÷ प्रदेश में चुनाव की तारीख तय होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने सामाजिक समीकरण को साधने के लिए सामाजिक सम्पर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर जन सम्पर्क के लिए दिशा निर्देश दिए।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न अनुसूचित वर्ग सामाजिक सम्पर्क अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रदेश सरकार ने सर्व समाज के कल्याण हेतु योजनाओं और कार्यक्रमों को बृहद रुप में संचालित कर सर्व समाज का विकास किया है।

भाजपा ही देश और समाज का सभी प्रकार से विकास कर समृद्धिशाली बनाने वाले कार्य किए हैं।भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए कई प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतर कर उसका लाभ बिना किसी भ्रष्ट्राचार के उनको दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के माफिया और गुंडों के गुंडा राज को समाप्त कर समाज को भयमुक्त वातावरण दे कर बिना डर के कहीं भी आने जाने की आज़ादी दी है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता भाजपा को उसके अच्छे कार्य की वजह से पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनादेश देगी।प्रदेश में जनता की पहली पसंद भाजपा बन चुकी है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति को जितना लाभ भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने दिया है उतना लाभ किसी भी सरकार ने नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाज वादी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों का केवल उपयोग किया है उनके लिए कुछ किया नहीं। विधान सभा चुनाव में अनुसूचित वर्ग भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब होगा।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री अंकित मंडेला, राम प्रीत गौतम, जिला मंत्री कौशलेंद्र निराला, सेठ विशाल चंद,राजेश्वर उपाध्यक्ष राजेश्वर गौतम सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker