Local

भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत

  • भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत।

हिन्दमोर्चा न्यूज महराजगंज। आपको बता दें कि महराजगंज के पार्टी कार्यालय पर जिला बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, के जनपद में प्रथम आगमन पर जनपद के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागणों, ने फूल मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में अपने स्वागत और अभिनंदन के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया एवं अपने ओजस्वी भाषण से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में एक नई चेतना जागृत की एवं जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।

इस अवसर पर बैठक में आए विभिन्न वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने सभा को अपने अपने विचारों से अवगत कराया एवं अपने संबोधन में पार्टी को मजबूत बनाने संबंधी विषय पर चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

सभा में मौजूद पदाधिकारियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, महराजगंज में छठी बार के सांसद पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार बैठक में पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, एवं जिला प्रवासी, सभी विधानसभा के प्रवासी गण, सभी विधानसभाओं के विधायक गण, सभी जिला के पदाधिकारी गण सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख गण, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष गण, मंडल प्रभारी गण, सभी विधानसभा के संयोजक गण, सभी विस्तार गण मौजूद रहे !

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker