Local

दुल्हन लिये बिना ही लौट रही थी बारात, पुलिस ने किया कुछ ऐसा…फिर से बन गई टूटी जोड़ी

महोबा। अपने व्यवहार के चलते हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चित रहने वाली यूपी पुलिस का इस बार मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने न केवल विवाद सुलझाया बल्कि बिना दुल्हन के लौट रही बारात के साथ दुल्हन को भी विदा किया। पुलिस के इस काम को सुनकर लोग उसकी वाहवाही करने से नहीं थक रहे हैं। मामला यूपी के महोबा जिले का है। यहां अजनर थाना क्षेत्र के बघोरा में झांसी जिले के मऊरानीपुर के देवरी गांव से बारात आई थी। बारात को घरातियों ने अच्छे से स्वागत सत्कार किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू की गईं। शादी की रस्मों के बीच में खाना भी शुरू हो गया था। जानकारी के अनुसार खाने के दौरान बाराती किसी बात को लेकर आग बबूला हो गए। जिससे वर और वधू पक्ष में झगड़ा हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। विवाद बढ़ता देख वर पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया और बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस चले गए। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह पीआरवी टीम के साथ मौके पर पहुंची। गांव से वापस लौट रही बारात को वापस बुलाया दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी के लिए तैयार किया। मगर विवाद के चलते व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर कराया और शादी की रस्में पूरी की गई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। गांव में खाकी की पहल की जमकर सराहना हो रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker