Gorakhpur

Independence Day 2022: गोरखपुर में आज बनेगा अनोखा रिकार्ड, एक लाख लोग एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान

गोरखपुर, आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामगढ़ताल के किनारे भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। करीब एक लाख लोग इसमें शामिल होंगे और शाम छह बजे एकसाथ मिलकर राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत गाएंगे।

पूरे रामगढ़ताल क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही आर्नामेंटल लाइट के लिए लगाए गए पोल में लगातार देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। इसके लिए 26 गीतों का चयन भी कर लिया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सुबह से ही रामगढ़ताल क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा। शाम छह बजे पूरे ताल के किनारे सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया जाएगा।

सपा ने निकाली तिरंगा यात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय, बेतियाहाता से रविवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज पदयात्रा निकाली गई। यात्रा पांडेयहाता, रेती चौक, नखास चौक, घोष कंपनी होते हुए गांधी प्रतिमा, टाउन हाल पर पहुंचकर समाप्त हुई।अवधेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भारत छोड़ो आंदोलन को जनांदोलन बनाया था। जय प्रकाश नारायण, डा. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसफ अली, ऊषा मेहता के साथियों ने ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दी थीं। इस अवसर पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, प्रहलाद यादव, जियाउल इस्लाम, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, अखिलेश यादव, रूपावती बेलदार, जयप्रकाश यादव, बिंदा देवी, सिंहासन यादव आदि उपस्थित थे।

जनता में देशभक्ति का अलख जगाने के लिए यह तिरंगा रैली निकाली गई है।स्वास्थ्य शिविर में कुछ जवानों के आंखों की भी जांच की गई। 20 प्रतिशत को चश्मा पहनने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सचिव डा. वीएन अग्रवाल, डा. सीमा शाही, डा. अजय शुक्ला, डा. इमरान अख्तर, डा. नदीम अरशद, डा. पीसी शाही, डा. आरपी त्रिपाठी, डा. संजीव सिंह, डा. बीके सिंह, डा. हरिओम श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

बैंककर्मियों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बैंक कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा ने किया। यात्रा निर्धारित समयानुसार एडी टावर से सुबह 10 बजे से शुरु होकर विजय चौराहा, गोलघर, गणेश चौराहा, टाउनहाल तथा बेतियाहाता चौराहा होते हुए पुनः क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि हम अपने देश की आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं तथा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने और ध्वजारोहण में अंतर को स्पष्ट किया।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker