Featured

हमे गर्व है भारत पे

अभिमान मान मद हमे घमंड है भारत पे
गर्व हमे है गरुर गुमान है भारत पे

धर्म सभ्यता दोनों यहाँ अलौकिक है
नैसर्गिक सुंदरता परम अलौकिक है
अति अनुकूल प्रकृति का व्यवहार यहाँ
हर दिन उत्सव हर दिन एक त्योहार यहाँ
स्वर्ग-सा है आनंद हमारे भारत में
गर्व हमे है गरुर गुमान है भारत पे

पवित्र पावन निर्मल भारत की नदियां
रमणीय बाग बगीचे फूलों की बगियाँ
रंग बिखेरे हैं कुदरत ने सभी यहाँ
कहीं है हरियाली कहीं रेगिस्तान यहाँ
ऊंचे ऊंचे पर्वत मुकुट है भारत के
गर्व हमे है गरुर गुमान है भारत पे

त्याग की तप की भूमि यह बलिदानों की
सत्य अहिंसा के पथ चलने वालों की
वीरभूमि है भूमि यह बलवानों की
देश पे मर मिटने वाले दीवानों की
शास्त्र शस्त्र आभूषण वीर जवानो के
गर्व हमे है गरुर गुमान है भारत पे

तपोभूमि है भारत कई विद्वानो की
जन्मभूमि यह राम कृष्ण भगवानों की
उन्नत था इतिहास हमारे भारत का
भविष्य भी उज्ज्वल दिखता है भारत का
विज्ञान विकास का जिम्मा युवा कंधों पे
गर्व हमे है गरुर गुमान है भारत पे

Also Read : गणतंत्र दिवस समारोह में आतंकी डाल सकते हैं खलल, सीमांत इलाकों जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हाई अलर्ट

रचयिता
सुरेश रायकवार
152 ए गोयल नगर, इंदौर
मेल – sandhysur@gmail.com

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker