अजब: चोर ने की चोरी फिर घर मालकिन पर ही डाल दी बुरी नजर, कपड़े कर दिए अस्त व्यस्त

आगरा। कहते हैं कि चोर के पांव बेहद कमजोर होते हैं। दबे पांव आना और दबे पांव वापस जाना। आगरा में एक अजब मामला सामने आया है कि घर में चोरी करने के बाद चोर की नीयत सोती हुई मालकिन को देखकर खराब हो गई और बदनीयती से उसे दबोच लिया। कपड़े अस्त व्यस्त कर जबरदस्ती करने लगा।
थाना एत्माद्दौला क्षेेत्र का मामला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए छत के रास्ते से घर में घुस गया। पहले तो उसने घर में रखे सामान की चोरी की। उसके बाद घर में महिला को अकेला बिस्तर पर सोता हुआ देख उसकी नीयत खराब हो गई। महिला के साथ गलत काम करने के लिए उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है।
पति गया हुआ था पूजा करने
मामले के अनुसार सुशील नगर निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार में साथ रहती हैं। पति बुधवार तड़के करीब तीन बजे रोजाना की तरह मंदिर मैं पूजा करने के लिए गए थे। उसके बाद वह दरवाजा को बंद करके सो गई। उसी समय छत के रास्ते से एक चोर उनके घर में घुस आया। चोर ने पहले तो घर में रखे दो मोबाइल को कब्जे में लिया और उसके बाद 10 हजार रुपये तिजोरी से निकाल लिए।
उसके बाद चोर, महिला के करीब जाकर उसके कपड़ों के साथ छेड़खानी करने लगा। शरीर से स्पर्श होते ही महिला की अचानक आंख खुल गई। महिला ने देखा कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, आरोपित उसके करीब था। महिला ने जोर से चोर में लात मार दी। उसके बाद उसके पैरों उखड़ गए और डर कर चोर वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में उसने अपने स्वजनों को आपबीती बताई।
112 पर दी सूचना
मंदिर से लौटने के बाद जब उसका पति घर पहुंच गया तो उसने सारी घटना अपने पति को बताई। उसके बाद पति ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए वापस लौट आई।
थाने में दी तहरीर नही हुई सुनवाई
पीड़िता के पति ने बताया कि उसने इस संबंध में एक तहरीर थाना एत्माद्दौला में दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में काफी भय व्याप्त है। वहीं इस मामले में अब आगरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात भी स्वजनों के द्वारा की जा रही है।