CrimeLocal

नौतनवां के दुर्गापुर में चोरी से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

हिन्दमोर्चा न्यूज महराजगंज/ नौतनवां।

नौतनवा क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में शुक्रवार की रात हुई चोरी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को थाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक नाराज लोग वहीं जमे रहे। एसओ के आश्वासन पर जाकर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

दुर्गापुर चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में शुक्रवार की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे। 2.14 लाख कैश व एक लैपटाप सहित जरूरी दस्तावेज चुरा लिया। शनिवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने लगे। आक्रोशित ग्रामीण नौतनवा थाने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों का आरोप रहा कि पहले भी कई चोरियों के मामलों का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। इसकी वजह से भी ग्रामीण असंतुष्ट हैं।

ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अवधेश यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलास कर दिया जाएगा।- राजेश कुमार पांडेय, एसओ-नौतनवा

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker