Crime

निःसंतान महिलाओं से गंदा काम करता था ‘बाबा’, पति को कहता था बाहर सोओ, मैं अंदर टिप्‍स बताऊंगा

मधेपुरा। आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर में संतान प्राप्ति का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागीपुर में ढोंगी बाबा कैलाश पासवान उर्फ चिल्का बाबा महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए झाड़-फूंक की बात कहकर बुलाता था। उसके बाद नशीला दवा खिलाकर हवस का शिकार बनाता था। उसने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा रखा था। कई महिलाएं लोक-लाज के भय से शांत रहती थीं। पांच मई को पूर्णिया निवासी दंपती ने कैलाश पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आलमनगर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाया गया।

वहीं, केस दर्ज होने के बाद से ही बाबा फरार था। उसकी कुटिया से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे। कई महिलाओं के फोटो भी मिले थे। फोटो के पीछे समस्या निदान करने की बात लिखी थी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कैलाश पासवान लोगों के विश्वास का फायदा उठाता था। महिलाओं को संतान प्राप्ति का झांसा देकर गलत काम किया करता था। कैलाश पासवान का पूर्व में अपराध से भी नाता रहा है। वह जेल भी जा चुका है।

संतान प्राप्ति के नाम पर महिलाओं को अपने पास बुलाकर पति-पत्नी को सबसे पहले नशीला पदार्थ मिला हुआ प्रसाद खिलता था। उसके बाद महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता था। ऐसी घटना वह कई महिलाओं के साथ कर चुका था। किसी ने इस बात की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। पूर्णिया की एक महिला के साथ गलत कार्य होता देख उसके पति ने पांच मई को आलमनगर थाना में ढोंगी बाबा कैलाश पासवान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने ढोंगी पर संतान प्राप्ति का झांसा देकर पिछले नौ माह से पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

गांव की महिला की सलाह पर ढोंगी के पास गई थी

पीडि़त महिला व उसके पति ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि शादी के 12 साल बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने से वे लोग परेशान थे। कई उपाय किए लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसी दौरान गांव की ही एक महिला ने उसे भागीपुर में चिल्का नाथ के नाम से प्रसिद्ध स्थान पर चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान से उपचार कराने की सलाह दी। बताया कि तंत्र-मंत्र से उन्हें संतान की प्राप्ति होगी।

फूल में नशीली दवा मिलाकर खाने को देता था

पूर्णिया निवासी दंपती नौ माह तक लगातार भागीपुर आता रहा। यहां रात्रि में झाड़-फूंक के नाम पर चिल्का बाबा महिला के पति को कुटिया के बाहर सोने भेज देता था। झाड़-फूंक के बहाने घर का दरवाजा बंद कर लेता था। रात को नशीली दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म करता था। बाबा एक फूल देकर उसे खाने कहता था, जिसमें नशीली दवा मिली रहती थी। पीडि़त महिला ने बताया कि बच्चे की चाहत व बाबा के भय की वजह वह अपने स्वजन को कुछ भी नहीं बता रही थी।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker