Crime

झाड़-फूंक की आड़ में फुफेरे भाई ने किया रिश्तों को शर्मसार, बहन को बनाया हवस का शिकार

चित्रकूट: चित्रकूट में झाड़-फूंक की आड़ में तांत्रिक भाई ने ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जिला जेल भेजा है। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तांत्रिक फुफेरा भाई धर्मराज अपनी पत्नी के साथ रिस्तेदारी में बहन का झाड़-फूंक से इलाज करने आया था। इलाज के बहाने वह बहन को बगीचे में ले गया। साथ में बहन का भाई भी था। इसी बीच बहन को बगीचे में एक किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शोरगुल सुन परिजन बगीचे की ओर दौड़े। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है।


अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारी में सभी विरोधी दलों से आगे निकल चुकी है।भाजपा चुनावी कुरुक्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।निष्ठापूर्वक जन कार्य के लिए कृत संकल्पित भाजपा हर चुनौती का सामना कर भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पुरुषार्थ की वजह से भारी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर स्थापित किया है।जन जन में भाजपा के प्रति सकारात्मक सोच ने अपना स्थान बना लिया है।
उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कटेहरी विधान सभा संचालन समिति को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव,गरीब और किसान की चिंता कर उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं को दिया है।विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी और पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker