अकीदत मंदो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई

हिन्द मोर्चा न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट बलिया
-
अकीदत मंदो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई
(बलिया) बिल्थरा रोड के मरकजी जामा मस्जिद व नुरुल इस्लाम सहित क्षेत्र के में आज नमाजे ईद उल अजहा अदा की गई सभी ईदगाह व मसाजिद में वतन के लिए चैनो अमन की दुआ मांगी गई।
बताते चलें की रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद ईद उल अजहा का त्योहार आता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।
ईद उल अजहा इस्लामी साल का आखरी महीना है। जिस दिन ईद उल अजहा का चाँद दिखाई देता है उसके 10 दिन बाद ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी जाती है। नमाज के बाद ईद उल अजहा के दिन कुर्बानी की जाती है। ईद उल फितर की तरह ईद उल अजहा भी खुशियां लेकर आता है. ईद उल अजहा जूल्हज्ज की दसवीं तारीख को कहते हैं |
इस दिन अल्लाह तबारक व ताला की बारगाह में नमाजे ईद उल अजहा का नजराना पेश करने के बाद हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलम की कुर्बानी की यादगार मनाते हुए मुसलमान अपने मौला के बारगाह में जानवरों की कुर्बानी पेश करते है।