77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर किया झंडारोहण।

- नदीम अहमद पत्रकार हिंदमोर्चा न्यूज चैनल मऊ उत्तर प्रदेश
- 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर किया झंडारोहण।
- देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु दृढ़ संकल्प लेकर अपने कर्तव्यों का करें पालन-:जिलाधिकारी
आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने प्रातः 10:15 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कई अधिकारियों सहित जिलाधिकारी ने भी अपने विचार रखे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु हमें दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।
भारतीय संस्कृति की विशेषताओ की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने रहन – सहन में भारतीय जीवन शैली को अपनाना होगा, तभी हमारा देश पुनः विश्व गुरु बन सकेगा।अगले 25 सालों में अगर हम स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो अवश्य ही हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी शामिल होगा। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से दृढ़ संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखें।विचार गोष्ठी के दौरान सोनी धापा इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।