Baliya

समूह की महिलाओं के सूचना पर अवैध शराब बनाने वाली महिला को उभांव पुलिस ने पकड़ा

*हिन्द मोर्चा न्यूज़ रिपोर्ट बेल्थरारॊड बलिया*

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगां गांव के बिंद टोला में अवैध शराब बनाने का धंधा कर रही एक महिला को गांव की समूह की महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उक्त महिला को पकड़ कर थाना ले गई।

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगां गांव में शराब की अवैध विक्री से महिलाओं में काफी आक्रोश था।

महिलाओं का कहना था कि उक्त शराब का सेवन कर गांव के पुरुष अपने घरों पर जाकर अपनी पत्नी से मारपीट करते हैं, जिससे गांव में घरों का वातावरण काफी खराब होता जा रहा था। ऐसे में गांव की समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर अपने घर में अवैध शराब बनाने वाली महिला को कच्ची शराब के साथ जा दबोचा। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को समूह की महिलाओं ने आरोपित महिला को अवैध शराब के साथ सौंप दिया।

उभांव पुलिस के एसआई राजेश सिंह ने बताया की उक्त महिला को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ कर उसके उपर संबंधित कार्यवायी कर चलान किया गया है।

इस सम्बन्ध में समूह की एक महिला सूरसती ने बताया कि हमारे गांव में पिछले कई वर्षों से यह धंधा चल रहा है। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा चार बार आरोपी महिला सोनिया पत्नी उमेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, परन्तु कार्रवाई नहीं होने के चलते वह छूट जाती है तथा पुनः अपने धंधे में लिप्त हो जाती है।

वहीं समूह की राजकुमारी का भी कहना है कि आरोपी को बार बार पकड़ कर पुलिस को देने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से वह पुनः अपना धंधा शुरू कर देती थी।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!