थाना उभांव परिसर में रिटायर छ होमगार्डों को विदाई दी गई

हिन्द मोर्चा न्यूज़ बेल्थरारॊड बलिया
(बलिया) बेल्थरारोड के उभांव थाना परिसर में रविवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के रिटायर होमगार्डों को विदाई दी गई। थाना उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्रा ने होमगार्डों को अंगवस्त्र व छाता आदि देकर उन्हें ससम्मान विदाई दी। इस मौके पर रिटायर होमगार्डों ने अपने अनुभव साझा किया।
विदाई समारोह में रिटायर होमगार्डों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था के लिए हमने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। इस दौरान हमने पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व का निर्वहन किया। दायित्व निर्वहन के दौरान किसी से कोई समझौता नहीं किया।ड्यूटी के दौरान हमें पुलिस विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान कहा कि हमें अपना यह पल हमेशा याद रहेगा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों से मिलकर सहयोग की भी प्रशंसा की।
होमगार्ड कंपनी की ओर से सेवानिवृत्त हुए होमगार्डों का विदाई समारोह संपन्न हुआ जिसमें ओमकार शर्मा, विजय मल राम, रमेश चंद्र प्रसाद, रामबदन यादव, राम बच्चा सिंह, शंभू यादव को अंगवस्त्रम, रामायण ,दिवाल घड़ी ,छाता, मिठाई आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर आर,के,सिंह,शमशेर पांडे कंपनी कमांडर, कंपनी शेयर ओमकार यादव,ब्लू कंपनी सीईओ दीनानाथ सिंह,प्लाटून कमांडर कंपनी शेयर दिग्विजय नाथ दुबे,रनर्स कंपनी शेयर चंद्र प्रताप सिंह बिसेन, शिवानंद राम, चंद्रधन राम, सत्येंद्र सिंह रामबचन,उदयभान वर्मा, अमरनाथ, रामविलास पंचदेव पांडेय आदि उपस्थित रहे।