जनपद मऊ के दीवानी न्यायालय में राष्टीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ

नदीम अहमद विशेष तहसील रिपोर्टर हिंदमोर्चा न्यूज़ चैनल मऊ उत्तर प्रदेश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आज दीवानी न्यायालय में राष्टीय लोक अदालत का आयोजन का किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 35929 मामलों का निस्तारण करते हुए 1227955 रूपया का जुर्माना जमा कराया गया। वही कुल 14330252 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी जारी हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश 15 मामलों का निस्तारण किया।
न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा में 37 मामलों का निस्तरण किया 17288000 की क्षतिपूर्ति पीडितों को दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 28 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय प्रथम एवं परिवार न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 54 परिवारिक वादो का निस्तारण किया।
अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने विद्युत सम्बन्धी 251 मामलों का निस्तारण किया। पाक्सों कोर्ट द्वारा 18 मामलों का निस्तारण करते हुए 8000 रु0 का अर्थदण्ड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी. प्रथम ने 02 मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1093 मामलों का निस्तारण करते हुए 239060 रु0 का अर्थदण्ड जमा कराया गया।
सिविल जज सीनियर डिविजन ने 15 मामलों का निस्तारण करते हुए 14466067 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया वही फौजदारी के 529 मामलों का निस्तारण करते हुए 251050 का अर्थदण्ड जमा कराया। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1011 मामलों का निस्तारण किया गया एवं 443360 रु0 जूर्माना जमा कराया गया।
न्यायालय सिविल जज जू0डि0 एफ.टी.सी. महिला अपराध द्वारा 03 मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना में 26 मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय सिविल जज जू0डि0 कोर्ट संख्या-3 में 51 मामलो का निस्तारण किया । न्यायालय सिविल जज जू0डि0 कोर्ट संख्या-4 द्वारा कुल 423 मामले निस्तारित किया। न्यायालय सिविल जज जू0डि0 कोर्ट-5 में 112 मामले निस्तारित किया गया। जिला उपभोक्ता भोरम में 18 वाद निस्तारित हुए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बैंको द्वारा 1283 मामलों में निस्तारण किया एवं रु0 75651000 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व न्यायालय द्वारा 30502 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। बी.एस.एन.एल ने कुल 50 वादों का निस्तारण किया 72474 रु0 की बकाया राशि प्राप्त की। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 141 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 100 मामलों का निस्तारित किये गये।