Baliya

आज़ादी के 75वीं अमृत महोत्सव के क्रम में बेल्थरा रोड में निकाला गया तिरंगा यात्रा

हिन्दमोर्चा न्यूज़ रिपोर्ट बेल्थरा रोड बलिया

बिल्थरा रोड (बलिया). नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा शुक्रवार को बंदेमातरम नारे के साथ निकाली गई। जिसमें सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। तिरंगा यात्रा में पुलिस के जवान, नगर पंचायत के कर्मचारी सहित सैकड़ों नगरवासियों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभागमें हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा नगर के रेलवे चौराहे से चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में निकली यात्रा रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में आगे आगे पुलिस के जवान इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह,एसआई चंद्रशेखर यादव के साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे।

चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, सांसद रविन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में 51मीटर लम्बे तिरंगे के साथ यात्रा निकली।इस मौके पर चेयरमैन गुप्त ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील किया। कहा कि आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे है। देश को आजाद कराने वाले शहीदों की याद में हमे तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है। भ्रमण के दौरान यात्रा मे शामिल लोग देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते चल रहे थे। साथ ही तिरंगा यात्रा जिससे समूचे वातावरण देशभक्ति व देशप्रेम से गुंजयमान रहा।

तिरंगा यात्रा में सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, आलोक गुप्ता, बिक्की, उपेंद्र गुप्ता, शिवकुमार आदि रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!