Baliya

विधान परिषद सदस्य द्वारा मुख्य सेविका पद हेतु 4 लोगों को दिया गया नियुक्ति पत्र।

  • नदीम अहमद पत्रकार हिंदमोर्चा न्यूज मऊ उत्तर प्रदेश
  • विधान परिषद सदस्य द्वारा मुख्य सेविका पद हेतु 4 लोगों को दिया गया नियुक्ति पत्र।
  • निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये जनपद मऊ की 04 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बनी मुख्य सेविका

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ०प्र० लखनऊ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये जनपद मऊ के विकास खण्ड रानीपुर की 04 आगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति आदेश द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पड़री की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सावित्री देवी की तैनाती जनपद अलीगढ़, आंगनबाड़ी केन्द्र – अल्लीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री लीलावती यादव की तैनाती जनपद अमरोहा, आंगनबाड़ी केन्द्र रतनगोपालपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मान्ती देवी की तैनाती जनपद बदायूं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र- खीरखाड़ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी की तैनाती जनपद रामपुर में मुख्य सेविका के पद पर की गयी। नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह विक्रान्त सिंह (रिशु)

विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय आजमगढ़-मऊ की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कलेक्ट्रेट मऊ में सम्पन्न हुआ, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी मऊ अजीत कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि विक्रान्त सिंह (रिशु) विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय आजमगढ़-मऊ का स्वागत करते हुये विभाग की योजनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया तथा नव चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकानाए देते हुये नये तैनाती जनपद में पूर्ण तन्मयता से विभागीय कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके विधान परिषद सदस्य द्वारा जनपद मऊ की चार आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका पद के नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा उन्हें तैनाती जनपद में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से किये जाने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि अजय सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी रानीपुर रंजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!