Baliya

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु 50 लाख तथा उससे अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

नदीम अहमद विशेष तहसील रिपोर्टर हिंदमोर्चा न्यूज़ मऊ उत्तर प्रदेश

  • निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

आज जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद में रु. 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पैकफेड, सीडको, उ. प्र. आवास एवं विकास परिषद, यू.पी.पी.सी.एल. सी.& डी.एस. सिंचाई विभाग, लेकफेड, उ. प्र. पुलिस आवास निगम लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जनपद में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।

सी.एंड.डी.एस. के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता c&ds ने बताया कि कुल 6 निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बस स्टेशन एवं डिपों का निर्माण कर 100% पूर्ण हो चुका है।ड्रग वेयरहाउस के निर्माण में बजट के अभाव में अभी कार्य रुका हुआ है, जबकि मधुबन में राजकीय महाविद्यालय का कार्य अपने अंतिम चरण में है।

सॉलि़ड वेस्ट प्रोसेसिंग परियोजना हेतु अभी तक भूमि के सीमांकन ना होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से इस संबंध में संपर्क कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा निर्माणाधीन कुल 2 परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिशासी अभियंता ने बताया कि मझवारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का कार्य दिसंबर में पूर्ण हो जाएगा, इसका 97% कार्य अब तक पूर्ण हो चुका है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, घोसी का भी 98% कार्य पूर्ण हो चुका है। इन दोनों परियोजनाओं को दिसंबर माह के अंत तक हैंडओवर भी कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई ने बताया कि हथिनी बांध पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी भौतिक प्रगति 95% है।

यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल 7 परियोजनाओं में से दो पूर्ण हो चुके हैं।एक परियोजना का बजट अभी प्राप्त हुआ है,शेष परियोजनाएं धनाभाव के कारण रुकी हुई हैं। अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि कुल 2 परियोजनाओं में से निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक पिऊवाताल,घोसी की भौतिक प्रगति 64% तथा टोंस नदी के किनारे गायघाट के पर्यटन विकास में अब तक कुल 26 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!