Ayodhya

होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर गंवाई जान, परिजनों में कोहराम

 

अम्बेडकरनगर। होमगार्ड पद पर तैनात कर्मी के फंदे से लटकर मौत को गले लगाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक होमगार्ड के पास से सुसाइड नोट मिला। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई। जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढ़वरपुर के मजरे मुस्तफाबाद गांव निवासी होमगार्ड अरविंद यादव वर्तमान समय में जैतपुर थाना पर तैनात था। रात करीब 10 बजे के करीब अरविंद यादव का शव घर के सामने स्थित अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन होमगार्ड को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी होगी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि उनके परिवार का इस घटना में कोई दोष नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!