Ayodhya
योग दिवस पर इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज के हाजी नुरुल्लाह विद्यालय परिसर में उप जिलाधिकारी/ अधिशाषी अधिकारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज के कर्मचारियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नगर पंचायत के बड़े बाबू हनुमान प्रसाद मिश्र ने सभी कर्मचारियों का नेतृत्व किया। एक दिवसीय कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिध इरफ़ान अहमद, आज़ाद नगर सभासद लवकुश पाण्डेय, सहीर अहमद, सुहेल अहमद, इंद्रदेव बर्मा आदि नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज के सम्मानित लोग भी शामिल हुए।